Deoghar Breaking : देवघर के हंसकूप में एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें एक तीन मंजिला मकान ढह गया है। हादसे में अबतक 1 की मौत हो गई है जबकि, तीन बच्चे समेत पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार ढहे घर में कई लोगों के दबे होने के आशंका जताई जा रही है। मौक पर एनडीआरफ की टीम पहुंच चुकी है।
घर के निचले हिस्से में चल रहा था काम इसी दौरान ढहा घर
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, पुराने भवन के निचले तल्ले में काम चल रहा था और मकान भी पुरानी हो चुकी थी। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त मकान के भीतर लोग सो रहे थे। इसी दौरान अचानक बिल्डिंग अचानक ढह गई जिसके बाद लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला।
घटना की सूचना मिलते ही जिले के जिलाधिकारी और एसपी के अलावा NDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई और खबर लिखे जाने तक पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। जिनमें से एक की अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मलबे में अब भी 5 से 6 लोग फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने का काम जारी है।
Breaking Breaking
Highlights







