Breaking : देवघर में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोग दबे, राहत कार्य जारी…

Deoghar Breaking  : देवघर के हंसकूप में एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें एक तीन मंजिला मकान ढह गया है। हादसे में अबतक 1 की मौत हो गई है जबकि, तीन बच्चे समेत पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार ढहे घर में कई लोगों के दबे होने के आशंका जताई जा रही है। मौक पर एनडीआरफ की टीम पहुंच चुकी है।

घर के निचले हिस्से में चल रहा था काम इसी दौरान ढहा घर

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, पुराने भवन के निचले तल्ले में काम चल रहा था और मकान भी पुरानी हो चुकी थी। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त मकान के भीतर लोग सो रहे थे। इसी दौरान अचानक बिल्डिंग अचानक ढह गई जिसके बाद लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलते ही जिले के जिलाधिकारी और एसपी के अलावा NDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई और खबर लिखे जाने तक पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। जिनमें से एक की अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मलबे में अब भी 5 से 6 लोग फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने का काम जारी है।

Breaking Breaking

 

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...