Advertisement
Advertisement

बेटे के साथ मिलकर भाई ने सगी बहन की गोली मारकर की हत्या

BHAGALPUR : भागलपुर में एक भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी भाई को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.हत्या किन कारणों से की गई इसका पता अभी तक नहीं चल पाया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कृष्णागढ मोड़ के पास स्थित दास पेट्रोल पंप की है.

mahila ki maut 22Scope News


सगी बहन को मारी गोली : मृतक वृद्ध महिला के पति ने दी घटना की जानकारी


मृतक वृद्ध महिला मुन्नी देवी के पति लखनलाल मंडल ने बताया कि राज गंगापुर में उनका घर है जहां पत्नी मुन्नी देवी पेट्रोल पंप के पास मवेशियों को चारा खिला रही थी. उसका भाई गुड्डू कुमार और उसका बेटा बिट्टू कुमार मंडल जो पुरानी मोतीचक का रहने वाला है. बहन के घर पर पहुंचे और तीन गोलियां दाग दी. दो गोली सीने पर एक गोली जांघ में लगने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी का बेटा बिट्टू कुमार मौके से फरार हो गया.


‘ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले’


ग्रामीणों ने आरोपी भाई गुड्डू कुमार को पकड़कर ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार ने बताया कि एक वृद्ध महिला मुन्नी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा. आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. आरोपी की बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

Commercial Advertisment

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...