Advertisment

सर मैने बड़े भाई की चाकू से हत्या कर दी है, मुझे कीजिए गिरफ्तार 

भागलपुर : भागलपुर में छोटे भाई ने बड़े भाई की धारदार हथियार से दर्जनों बार हमले करके मौत की घात उतार दिया। आरोपी भाई थाना पहुंचकर अपने भाई की हत्या करने की बात कबूल कर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। हत्या की बात पुलिस सुनकर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर मोहल्ले की है। मृतक की पहचान मो. इसराइल ( 35 साल) पुत्र अबु नसर के रूप में हुई है।

घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि हत्या का आरोपी छोटे भाई अबू शाहिद की शादी हो चुकी थी और बड़े भाई की शादी नहीं हुई है। जिसको लेकर बड़े भाई नशा करके हमेशा घर में विवाद करता था। गुरुवार के दिन बड़े भाई से परेशान होकर छोटे भाई ने खौफनाक कदम उठाकर बड़े घटना को अंजाम दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद भागलपुर के सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार और मोहजाहिदपुर थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। वहीं डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि छोटे भाई ने बड़े भाई के शरीर पर चाकू से कई जगहों पर जख्म कर हत्या की है। आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : भागलपुर में दिल्ली पुलिस की धमक, बुजुर्ग की हत्या मामले में इनामी बदमाश गिरफ्तार

यह भी देखें :

सुशील कुमार की रिपोर्ट

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...