आपसी विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, आरोपी फरार

गोपालगंज : कटेया थाना क्षेत्र के कटही गांव में एक भाई ने अपने ही छोटे भाई को रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया.

वहीं आरोपी भाई मौके से फरार हो गया है.

पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र के नकटही गांव निवासी उमेश मिश्रा अक्सर शराब के नशे में धुत होकर घर में मारपीट व हंगामा किया करता था.

आज वह अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था जिसे देख उसका छोटा भाई रंजय मिश्रा छुड़ाने गया.

इसी दौरान आक्रोशित आरोपी उमेश मिश्रा ने अपनी पत्नी को छोड़ भाई रंजय मिश्रा से उलझ गया.

विवाद इतना बढ़ गया की आरोपी ने लोहे के रॉड से अपने भाई के सिर पर हमला कर दिया,

जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया.

हालांकि आरोपी ने तत्काल उसे इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया,

जहां चिकित्सकों ने स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया.

आरोपी भाई ने उसे गोरखपुर लेकर चला गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

युवक की मौत होने के बाद आरोपी ने उसे घर पर छोड़ फरार हो गया.

आरोपी के रिश्तेदार ने बताया कि वह रिश्ते में मेरा जीजा लगता है.

जब से मेरी बहन की शादी हुई, तब से वह मारपीट कर प्रताड़ित करता है.

हमेशा नशे में धुत रहता है.

उसने बताया कि मृतक कुछ दिन बाद ही विदेश जाने वाला था,

लेकिन उसके भाई ने उसे रॉड से मार कर मौत की नींद सुला दी.

फ़िलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

वहीं आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दवा कर रही है.

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

भभुआ में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार …

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!