जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल की निर्मम हत्या

डीजी जेल हेमंत लोहिया की गला रेतकर की गई हत्या, आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में सोमवार देर रात एक बड़ी घटना सामने आई. जम्मू कश्मीर के

डीजी (पुलिस महानिदेशक) जेल हेमंत लोहिया की यहां उनके निवास पर गला रेतकर हत्या कर दी गई.

आतंकी संगठन टीआरएफ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

इसको लेकर एक कथित लेटर सामने आया है.

हालांकि, इस वारदात के बाद से हेमंत लोहिया का घरेलू सहायक भी फरार है.

जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं अमित शाह

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) मुकेश सिंह ने बताया कि घरेलू सहायक घटना के बाद से फरार है.

पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है.

यह घटना ऐसे वक्त पर हुई है जब केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दौरे पर है.

उन्होंने हेमंत लोहिया मर्डर के मामले में जम्मू कश्मीर के डीजीपी से पूरी रिपोर्ट ली.

इसके साथ ही, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं.

1992 बैच के आईपीएस अधिकारी

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) मुकेश सिंह ने बताया कि

1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हेमंत लोहिया (52) शहर के बाहरी इलाके में

अपने उदयवाला निवास स्थान पर मृत मिले हैं. जब पुलिस की टीम सूचना के बाद मौके पर पहुंची थी तो उनका गला रेता हुआ था. वारदात स्थल को प्रथम दृष्टया देखकर लग रहा है कि यह संदिग्ध हत्या है. फिलहाल लोहिया का नौकर फरार है. उसकी तलाश की लिए कई टीमें लगाई गईं हैं. वहीं, लोहिया के घर पर फॉरेंसिंक एवं अपराध जांच दल ने भी निरीक्षण किया. जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक, उनके कमरे से टूटी हुई बोतल मिली है.

जम्मू कश्मीर के डीजी: अलर्ट मोड पर खुफिया एजेंसी

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) मुकेश सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस परिवार अपने वरिष्ठ अधिकारी की मौत पर दुख प्रकट करता है. बता दें कि लोहिया को अगस्त में पुलिस महानिदेशक (जेल) बनाया गया था. वहीं, हेमंत की मौत की खबर सुनकर उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. हेमंत लोहिया की हत्या की खबर मिलते ही जम्मू-कश्मीर अलर्ट मोड पर आ गया. वहीं दिल्ली तक इसका असर दिखा और खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गईं हैं.

क्यों पूछा कश्मीर में रहने वाले को क्या कहते हैं- संजय

Saffrn

Trending News

अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर, ईंधन बचत का प्लान,...

गयाजी : गयाजी जिले में अब अफसर अलग-अलग गाड़ियों से नहीं दौड़ेंगे। एक साथ ऑफिस आएंगे और एक ही गाड़ी से विजिट करेंगे। ईंधन...

नीरज ने तेजस्वी के अंग्रेजी बोलने पर कसा तंज, कहा- अगर...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता व विधान परिषद (MLC) नीरज कुमार ने बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तंज...

मुख्यमंत्री ने पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण,...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने...

असम में Babulal Marandi ने संभाला मोर्चा, जनसभा में भाजपा की...

Assam: असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने हैं। इस चुनाव की लहर झारखंड तक भी है। झारखंड के सभी...

कार से 7 लाख का विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

नौबतपुर : नौबतपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक क्रेटा कार और फॉर्च्यूनर से लगभग 500 लीटर विदेशी शराब के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img