कार से 7 लाख का विदेशी शराब बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

नौबतपुर : नौबतपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक क्रेटा कार और फॉर्च्यूनर से लगभग 500 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब लगभग सात लाख रुपए की बताई जाती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, थानाध्यक्ष मंजीत ठाकुर को गुप्त सूचना मिली कि पटना सोन नहर के रास्ते बिक्रम की ओर से एक कार में भारी मात्रा में विदेशी शराब लाई जा रही है।

SHO ने सशस्त्र बल और पदाधिकारी को लेकर सोन नहर मार्ग की घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू कर दी

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने सशस्त्र बल और पदाधिकारी को लेकर सोन नहर मार्ग की घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू कर दी। इसी बीच नहर रोड में सरमेरा ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध स्थिति में एक क्रेटा कार आता दिखाई पड़ा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार की गति तेज कर दी। लेकिन पुलिस ने चौतरफा घेराबंदी कर पकड़ लिया। कार से दो लोग पकड़े गए। तलाशी में कार से लगभग पांच सौ लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।

Naubatpur Police 1 22Scope News

गिरफ्तार रवि अनिसाबाद और सूरज जहानाबाद का निवासी है – SHO मंजीत ठाकुर

थानाध्यक्ष मंजीत ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार रवि कुमार अनिसाबाद और सूरज कुमार जहानाबाद का निवासी है। पुलिस दोनों से सख्ती से पूछताछ किया तो दूसरी फॉर्च्यूनर कार से भी लगभग दो सौ लीटर विदेशी शराब को बरामद किया। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में लगी है।

Naubatpur Police 2 22Scope News

यह भी पढ़े : व्यक्ति की संदिग्ध मौत, कुछ लोग अस्पताल में इलाजरत, पुलिस जांच में जुटी

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...