BSF जवान सपना का आरा में भव्य स्वागत, किया है ये गर्वान्वित करने वाला काम…

भोजपुर: BSF में तैनात भोजपुर की सपना ने बर्मिघम में आयोजित 21वें विश्व पुलिस खेल में तीरंदाजी में तीन पदक जीत कर न सिर्फ देश का नाम रौशन बल्कि भोजपुर का भी सर गर्व से ऊँचा कर दिया। सपना गुरुवार को अपने पैतृक गांव पहुंची जहां आरा पहुंचने पर लोगों ने एक विजय जुलुस निकाला।

आरा पहुंचने के बाद रेलवे स्टेशन पर BSF सपना का अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच नीरज कुमार सिंह, राममूर्ति सिंह, राम दिनेश यादव, भाजपा नेता राजेश ठाकुर, योगेन्द्र प्रन्देय, ब्रिज भूषण सिंह, नूतन कुमारी, कुमार मंगलम, मुक्ति नारायण पाठक, अंजली पांडेय समेत अन्य लोगों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद सपना आरा रेलवे स्टेशन स्थित मां दुर्गा मंदिर पहुंची और माता के चरणों में प्रणाम करने के बाद विजय जुलुस में शामिल हुई।

यह भी पढ़ें – Mayor पुत्र के समर्थन में सड़क पर उतरे व्यवसायी, कहा ‘कुछ लोगों को रास नहीं आ रही’

विजय जुलुस के दौरान विभिन्न जगहों पर भोजपुर जिला सॉफ्ट टेनिस के सचिव मनोज कुमार, बिहार एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, डॉ विजय कुमार गुप्ता एवं डॉ संगीता गुप्ता, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया, एसपी राज, भोजपुर की मेयर इंदु देवी समेत अन्य कई लोगों ने सम्मानित किया। बता दें कि बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस खेल में भोजपुर की बेटी BSF जवान सपना कुमारी ने तीरंदाजी में निशाना लगाते हुए दो गोल्ड और एक रजत पदक जीता।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  तेजस्वी समझ चुके हैं इसलिए छोड़ना चाहते हैं मैदान, बीजेपी सांसद रूडी ने कहा…

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img