तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, 2 युवकों को रोंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

गयाजी : गयाजी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो युवकों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित शनि मंदिर के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गया में किसी परीक्षा में शामिल होने के लिए आए थे और परीक्षा केंद्र जाने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को कुचल दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

लोगों ने ट्रैक्टर पर मौजूद एक मजदूर को पकड़ लिया और चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है

हालांकि स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर पर मौजूद एक मजदूर को पकड़ लिया और चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतक युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

Gaya Acc 1 22Scope News

यह भी पढ़े : लूट के बाइक के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट, आज शाम जाएंगे दिल्ली

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पूर्व सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम सम्राट के साथ डिप्टी...

मधेपुरा में 60 साल पुराना पुल धंसा, दर्जनों गांवों का शहर...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। साहुगढ़ इलाके में एक जर्जर पुल अचानक धंस गया। जिससे दर्जनों...

प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, श्मशान घाट के...

दरभंगा : दरभंगा शहर से जहां भीगो नया टोला स्थित बांध किनारे गांछी के पास से एक युवक का अहले सुबह शव बरामद हुआ...

पटना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, अपराधियों ने घर घुसकर दंपती...

पटना : बिहार की राजधानी पटना में शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पीरबहोर थाना क्षेत्र के लालबाग...

Jamshedpur Crime News: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, MGM...

 जमशेदपुर के सिदगोड़ा में बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से हमला किया, आरोपी गिरफ्तार, घायल पिता की हालत गंभीरJamshedpur Crime News :  जमशेदपुर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img