चतरा से बसपा प्रत्याशी नागमणि गिरफ्तार

चतरा: दो बार के सांसद रह चुके  नागमणि को चतरा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उनका चतरा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करा कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। नागमणि की गिरफ्तारी 2014 में इटखोरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन का दर्ज केस के काण हुई है, वे इस मामले में फरार चल रहें थे, इस मामले में कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था।

नागमणि की गिरफ्तारी के लिए गिरफ्तारी के लिए चतरा पुलिस दो दिन से समाहरणालय के आसपास जाल बिछाए हुई थी। शुक्रवार को पुलिस समाहरणालय के गेट पर नागमणि का इंतजार कर रही थी।

लेकिन वे कंट्रोल रूम के बगल में इमरजेंसी गेट से दाखिल हुए और दोपहर 12 बजे सीधे नामांकन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंच गए। वे शाम पांच बजे नामांकन दाखिल कर बाहर निकले।

जैसे ही वे बाहर आए, पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। फिर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले गई। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

इससे पहले गुरुवार को भी पुलिस टीम पूरे दिन समाहरणालय के पास तैनात रही। लेकिन वे नामांकन के लिए खुद नहीं पहुंचे। उनके प्रस्तावक बसपा के जिला अध्यक्ष विनोद राज ने उनका नामांकन पत्र दाखिल कराया।

लेकिन शुक्रवार को जैसे ही पुलिस को पता चला कि वे नामांकन करने पहुंचे हैं, तत्काल पुलिस टीम पहुंची और निर्वाचन कार्यालय के सामने डेरा डाल लिया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

नागमणि को आशंका थी कि जब वे नामांकन दाखिल करने जाएंगे तो पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी सुचित्रा का भी नामांकन पत्र दाखिल कराया।

सुचित्रा ने कहा कि उनके पति को षड्यंत्र के तहत जेल भेजा गया है। अगर उनके नामांकन पत्र में कोई त्रुटि निकालकर उसे अस्वीकृत किया जाता है तो उनकी जगह पर वह चुनाव लड़ेंगी।

Saffrn

Trending News

AIIMS Deoghar में इस कोर्स की शुरु होगी पढ़ाई, अभ्यर्थियों के...

Deoghar: झारखंड के देवघर में AIIMS राज्य का पहला एम्स है। एम्स झारखंड में इलाज के साथ साथ पढ़ाई के लिए भी चर्चित है।...

PM मोदी से मिले CM सम्राट, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली : बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद आज यानी 21 अप्रैल को सम्राट चौधरी पटना से दिल्ली पहुंचे। उन्होंने अभी थोड़ी देर...

Breaking: CM Hemant ने CDPO अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कार्यक्रम...

Jharkhand: झारखंड में आज झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से चयनित और अनुशंसित 63 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (CDPO) को सीएम हेमंत सोरेन के...

श्रवण कुमार चुने गए JDU विधायक दल के नेता, नीतीश कुमार...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के विधायक दल के नेता...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में Congress का सत्याग्रह तेज, लोहरदगा...

Lohardaga: लोहरदगा समाहरणालय मैदान में आज न्याय सत्याग्रह आंदोलन के दसवें दिन जिला युवा Congress के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img