Advertisment

BTech Admission 2026: JCECEB ने जारी किया काउंसिलिंग शेड्यूल, 6 जुलाई से Choice Filling शुरू

झारखंड के सरकारी और मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई-बीटेक एडमिशन 2026 के लिए JCECEB ने काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 जुलाई से चॉइस फिलिंग और 5 जुलाई को स्टेट मेरिट लिस्ट जारी होगी।


BTech Admission 2026 रांची: झारखंड के सरकारी और सरकारी मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई-बीटेक सत्र 2026 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने जेईई (मेन) के आधार पर होने वाली ऑनलाइन काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। काउंसिलिंग की पूरी प्रक्रिया चार चरणों में आयोजित की जाएगी और 11 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी।

जेसीईसीईबी के अनुसार 5 जुलाई को स्टेट मेरिट लिस्ट प्रकाशित की जाएगी, जबकि 6 जुलाई से पहले चरण की चॉइस फिलिंग शुरू होगी।

BTech Admission 2026:पहले चरण की काउंसिलिंग का पूरा कार्यक्रम

पहले चरण में 6 से 9 जुलाई तक अभ्यर्थी ऑनलाइन चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। 10 जुलाई को शाम 5 बजे तक भरे गए विकल्पों में संशोधन की सुविधा रहेगी। इसके बाद 12 से 17 जुलाई के बीच प्रोविजनल सीट आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे। 13 से 17 जुलाई तक संबंधित इंजीनियरिंग संस्थानों में दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी।


Key Highlights:

  • जेसीईसीईबी ने बीई-बीटेक एडमिशन 2026 की काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी किया।

  • 5 जुलाई को स्टेट मेरिट लिस्ट और 6 जुलाई से पहले चरण की चॉइस फिलिंग शुरू होगी।

  • काउंसिलिंग चार चरणों में 11 अगस्त तक पूरी होगी।

  • बेहतर कॉलेज या ब्रांच के लिए अगले राउंड में शामिल होने की सुविधा मिलेगी।

  • अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक कॉलेज और ब्रांच का विकल्प भरने की सलाह।


BTech Admission 2026:चार चरणों में पूरी होगी काउंसिलिंग

जेसीईसीईबी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के लिए 17 जुलाई को नए आवेदन लिए जाएंगे। 20 जुलाई को दूसरी स्टेट मेरिट लिस्ट जारी होगी और 25 जुलाई को सीट आवंटन किया जाएगा।

तीसरे चरण के लिए 29 जुलाई को आवेदन, 1 अगस्त को मेरिट लिस्ट और 4 अगस्त को सीट आवंटन होगा। चौथा एवं अंतिम चरण 6 अगस्त से 11 अगस्त तक संचालित किया जाएगा।

पर्षद ने स्पष्ट किया है कि पहले, दूसरे और तीसरे चरण के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को अगले राउंड में दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। केवल नए अभ्यर्थियों को संबंधित चरण में आवेदन करना होगा।

BTech Admission 2026:बेहतर कॉलेज या ब्रांच के लिए मिलेगा अपग्रेडेशन का मौका

जेसीईसीईबी ने बताया कि पहले, दूसरे या तीसरे चरण में प्रवेश लेने वाले छात्र यदि बाद के चरणों में बेहतर कॉलेज या पसंदीदा ब्रांच प्राप्त करना चाहते हैं, तो वे अगली काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, नई सीट आवंटित होने पर पहले आवंटित सीट स्वतः निरस्त हो जाएगी।

पर्षद ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अधिक से अधिक कॉलेजों और ब्रांचों का विकल्प भरें, ताकि मेरिट के आधार पर सीट मिलने की संभावना बढ़ सके। साथ ही सीट आवंटन के बाद संबंधित संस्थान में सभी मूल प्रमाण-पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर आवंटित सीट स्वतः रद्द मानी जाएगी।

Highlights

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...