देश की Politics में बुद्धदेव भट्टाचार्य का बहुमूल्य योगदान रहा है- CM

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व बुद्धदेव भट्टाचार्य एक प्रख्यात राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे वर्ष 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे थे।

देश की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  NICE 2024: आईआईटी गुवाहाटी के छह छात्र ग्रैंड फिनाले में करेंगे नॉर्थ-ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Politics

Politics

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img