बोधगया पहुंचे बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा, करीब एक महीने तक करेंगे प्रवास

गया : बिहार के बोधगया में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा आज पहुंचे। ये विशेष फ्लाइट से गया एयरपोर्ट को पहुंचे। 10 बजे सुबह के आसपास बौद्ध धर्म गुरू का आगमन गया एयरपोर्ट पर हुआ। इसके बाद सड़क मार्ग से बोधगया आए। बोधगया के तिब्बती मंदिर में इनका प्रवास होगा। तकरीबन एक माह तक बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के बोधगया प्रवास करेंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगे। गया के डीएम डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने उन्हें एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के बोधगया आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। गया एयरपोर्ट से लेकर बोधगया तक चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा को लेकर मुस्तैदी बरती जा रही है। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा 20 दिसंबर को बोधगया सांस्कृतिक केंद्र में इंटरनेशनल संघ फोरम के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमें 30 देश के हजारों बहुत श्रद्धालु शिरकत करेंगे।

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा तिब्बती मंदिर में प्रवास करेंगे। 15 दिसंबर को आगमन के पश्चात वे बोधगया के तिब्बती मंदिर में ही तकरीबन एक माह तक प्रवास करेंगे। वहीं 20 दिसंबर को महाबोधि संस्कृति केंद्र में होने वाले कार्यक्रम इंटरनेशनल संघ फोरम में दलाई लामा शामिल होंगे। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 30 देश के बौद्ध श्रद्धालु भाग लेंगे।

बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का टीचिंग कार्यक्रम भी होगा। बोधगया के कालचक्र मैदान में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का टीचिंग कार्यक्रम होगा। टीचिंग कार्यक्रम 29, 30 और 31 दिसंबर को बताया जा रहा है। इसे लेकर कालचक्र मैदान की सुरक्षा व्यवस्था को भी पुख्ता किया जा रहा है। बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के टीचिंग कार्यक्रम में दर्जनों देशों के बौद्ध श्रद्धालु शामिल होंगे और बौद्ध धर्म गुरु के प्रवचन को सुनेंगे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

BJP 47वां स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन, जमकर...

पटना : विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज यानी छह अप्रैल को देश व दुनिया में अपना 47वां स्थापना...

जामताड़ा में सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ मासूम, SNMMCH धनबाद रेफर

Jharkhand: झारखंड में सड़क दुर्घटना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आए दिन सड़क दुर्घटना की कई खबरें सामने आ रही है।...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : पुलिस को बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड ने किया...

मोतिहारी : मोतिहारी जहरीली शराबकांड से पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शराबकांड का मास्टरमाइंड ने आत्मसमर्पण किया। मोतिहारी पुलिस के दबिश के...

93 करोड़ से 35.77 किमी जयनगर-घुरना सड़क का मजबूतीकरण शुरू

पटना : अररिया के जयनगर से नरपतगंज-घुरना के बीच 35.77 किलोमीटर लंबी सड़क की मजबूतीकरण के लिए पथ निर्माण विभाग 93 करोड़ 11 लाख...

सावधान! Jharkhand के इन जिलों में होगी जोरदार बारिश, वज्रपात की...

Jharkhand: Jharkhand में कुछ दिनों से मौसम का मजाज बदल गया है। सुबह धूप तो शाम में बारिश। आज भी इसी तरह का मौसम...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img