गयाजी : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 64 लाख रुपए मूल्य की विदेशी व देशी शराब, बीयर और महुआ फुली का विनष्टीकरण किया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर की गई। बाराचट्टी थाना अंतर्गत डोभी स्थित उत्पाद थाना परिसर में जब्त शराब को जेसीबी मशीन की सहायता से नष्ट किया गया।
प्रशासन की देखरेख में करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर सभी शराब, बीयर और महुआ फुली को जमीन में दबा दिया गया
प्रशासन की देखरेख में करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदकर सभी शराब, बीयर और महुआ फुली को जमीन में दबा दिया गया। विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया दंडाधिकारी अलौद्दीन अंसारी, डोभी अंचलाधिकारी प्रिक्षीत कुमार और उत्पाद निरीक्षक राम प्रीति कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई। अधिकारियों ने पूरी कार्रवाई को विधिसम्मत और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया।


विभिन्न 91 कांडों में जब्त अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया – उत्पाद निरीक्षक राम प्रीति कुमार
उत्पाद निरीक्षक राम प्रीति कुमार ने बताया कि विभिन्न 91 कांडों में जब्त अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। इनमें पुलिस थाना के 20, रेल थाना के पांच और मद्य निषेध उत्पाद थाना के 66 कांड शामिल है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


यह भी देखें :
यह भी पढ़े : होली से पहले 50 लाख की शराब जब्त, तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब
आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights


