रांची में दिन दहाड़े चली गोली, Sanjay Seth ने भेजा अस्पताल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Jharkhand: झारखंड में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। राज्यभर में अपराधिक गतिविधियां दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। राजधानी रांची में भी इस तरह के अपराध के आंकड़ों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सीएम, मंत्री विधायकों के गढ़ होने के बावजूद रांची में दिन दहाड़ धड़ल्ले से गोलियां चल रही है। इससे राज्यभर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला ओटीसी ग्राउंड के बगल का है, जहां रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth का आवास होने  के बावजूद एक युवक को दिन दहाड़े गोली मार दी गई है।

बता दें इस गोलीबारी में भार्गव सिंह नाम का युवक घयाल हो गया है। गोलीबारी की वारदात में घायल युवक को रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाया है और संजय सेठ ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

शहर की कानून व्यवस्था लचर और बेपटरी हो चुकी है

Sanjay Seth ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा- बैंक कॉलोनी (ओझा मार्केट) निवासी भार्गो सिंह को अभी कुछ देर पहले OTC ग्राउंड के समीप बीच सड़क पर गोली मार दी गई। सूचना मिलने के साथ ही सिटी अस्पताल पहुंचा। गंभीर स्थिति को देखते हुए, उन्हें पारस अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस को ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण कर पारस अस्पताल पहुंचाने को निर्देशित किया। पारस अस्पताल को भी बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया हूं। यह शहर की लचर और बेपटरी हो चुकी कानून व्यवस्था का जीता जागता उदाहरण है।

 

 

 

Saffrn

Trending News

सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 पक्षों में जमकर मारपीट...

दरभंगा : दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत में सड़क पर वाहन खड़ा करने और रास्ता खाली कराने को लेकर शुरू...

30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर...

भागलपुर : भागलपुर जिले के अजगैबीनाथ धाम में 30 जुलाई से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कि तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी नवल किशोर चौधरी,...

कटिहार में जनजातीय गरिमा उत्सव की तैयारी, 18 से 25 मई...

कटिहार : कटिहार जिले में जनजातीय समाज तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।...

Love Affair Drama: प्रेम विवाह की जिद में मोबाइल टावर पर...

 जामताड़ा के युवक और डुमरी की युवती के प्रेम प्रसंग में धनबाद में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दोनों अलग-अलग दिनों में मोबाइल टावर...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में 20 मई को...

झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। 20 मई को रांची समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img