Jamshedpur- कारोबारी गया वृंदावन- साकची के राजेंद्र नगर में एक कारोबारी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है. बताया जा रहा है कि अजय मोदी अपने परिवार के संग छुट्टियां मनाने सिंगापुर गए हुए थें.
इस बीच चोरों ने बॉथरूम की खिड़की तोड़ कर करीबन 1.50 करोड़ रुपये के गहने और 60 लाख रुपए नकदी पर हाथ साफ कर लिया. घर के पहले तल्ले पर अजय मोदी के चाचा भी रहते हैं, लेकिन उनको भी इस वारदात की भनक नहीं लगी.
कारोबारी गया वृंदावन, इधर चोरों ने किया हाथ साफ
आज जब अजय मोदी वापस लौटें तो देखा की उनका पूरा घर उलटा-पलटा हुआ है,
सारे सामान इधर-उधर बिखरे पड़े हैं. तत्काल मामले की सूचना स्थानीय थाने को दी गयी.
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.
अजय मोदी जेरॉक्स पेपर का कारोबार करते है.
वह 29 सितंबर को अपने परिवार के साथ सिंगापुर गए थें, वहां से लौटने के बाद वृंदावन की यात्रा पर चले गये.
चोरों ने सामने का दरवाजा नहीं तोड़ा है.
चोर पीछे से बॉथरूम का खिड़की अंदर घुसे और
चाबी से ही लॉकर को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.
पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है,
पुलिस महकमा का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
आबादपुर थाना क्षेत्र में घर का दरवाजा तोड़ कर दो लाख की लूट
Highlights







