BANKA में अवैध संबंध में हुई थी व्यवसायी की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

BANKA

बांका: बांका में किराएदार की शादीशुदा बेटी से अवैध संबंध में व्यवसायी के PHED संवेदक पुत्र आशीष कुमार मोदी की हत्या मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर इसमें सम्मिलित 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के दिन गिरफ्तार गोलू कुमार ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि मेरी बहन से आशीष मोदी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर घटना को अंजाम दिया गया। एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश एवं एसडीपीओ विपिन बिहारी ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

प्रेस वार्ता के दौरान एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश ने बताया कि 5 मई की रात्रि करीब 10:30 बजे बांका थाना में सूचना मिली थी कि बांका थानान्तर्गत अलीगंज निवासी कुमार गौतम का भतीजा आशीष कुमार मोदी सुबह लगभग 4:00 बजे अपने घर से निकला और लौट कर घर वापस नहीं आया। किसी अनहोनी की आशंका पर सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद बांका थाना में कांड दर्ज कराते हुए पुलिस अधीक्षक बांका के निर्देश में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अपहृत की बरामदगी एवं कांड में संलिप्त अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई शुरू कर दी गई।

घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज अवलोकन करने पर पता चला कि घटना की सुबह 04:10 बजे मृतक आशीष कुमार मोदी का कार घर से निकला था। उसके दस मिनट के बाद किरायेदार के दामाद गौरी शंकर झा, पिता उपेन्द्र झा का कार निकला। इसके बाद किरायेदार अशोक कुमार झा तथा उसकी पत्नी को थाना पर लाकर पूछताछ करने पर पता चला कि उसका बेटा गोलू कुमार उर्फ दीप कमल झा अपने घर से फरार है। उसे तकनीकी साक्ष्य के आधार पर भागने के क्रम में बांका रेलवे स्टेशन से पुछताछ हेतु थाना लाया गया।

पूछताछ में गोलु झा ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी बहन से अपहृत आशीष कुमार मोदी का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी दीपकमल झा एवं उसके परिवार के लोगो को हुई तो दीपकमल झा अपने बहनोई गौरी शंकर एवं अन्य परिजनों तथा साथियों के साथ मिलकर एक साजिश के तहत आशीष कुमार मोदी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उदेश्य से शव मृतक के गाड़ी से सुईया पहाड़ पर ले जाकर उसके कार के डिक्की में शव डालकर पेट्रोल छिड़क कर कार में आग लगा दिया। जिससे शव व कार दोनों जलकर नष्ट हो गया था।

जलाने के क्रम में आरोपी दीपकमल झा भी आंशिक रूप से झुलस गये थे। घटना में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। घटनास्थल पर FSL की टीम द्वारा अन्य साक्ष्य संकलन की जा रही है। इस कांड को त्वरित विचारण की श्रेणी में रखा जाएगा।

गिरफ्तार अपराधियों में बांका थाना के बिशनपुर गांव निवासी दीप कमल उर्फ गोलू, अशोक कुमार झा, जय माला देवी एवं एकसिंहा निवासी राजहंस उर्फ राजकुमार, समुखिया निवासी बादल मलिक उर्फ लट्टु और एक सिंघा निवासी बमबम कुमार को गिरफ्तार किया गया।

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

सुपौल में VOTING शांतिपूर्ण रूप से संपन्न, डीएम ने कहा…

BANKA BANKA BANKA BANKA BANKA

BANKA

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img