PM मोदी किस मापदंड से INDIA गठबंधन को कर रहे हैं घमंडी – सुमित सिंह

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने INDIA गठबंधन को घमंडी गठबंधन बताया था इस पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) कोटे से मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस मापदंड से INDIA गठबंधन को घमंडी गठबंधन कह रहे हैं। इससे उनका खुद का अहंकार झलक रहा है। सभी विपक्षी एक होकर उनके खिलाफ में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं तो उन्हें इसमें घमंड नजर आ रहा है। विपक्षी एकता से उन्हें घबराहट महसूस हो रही है।

मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि किस तरीके से राहुल गांधी को कोर्ट ने जो फैसला दिया है वह सबके सामने है। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इतने घमंड में है कि जब चाहे जिस पर चाहे कार्रवाई करवा दे रही है। चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष मणिपुर तो चला गया लेकिन बिहार के अलग-अलग हिस्सों में जो दलितों के साथ अन्याय हो रहा है उसको देखने के लिए कभी क्यों नहीं गई। इस पर सुमित सिंह ने कहा कि चिराग पासवान बताएं कि वह अभी तक कहां-कहां गए हैं।सुमित सिंह ने कहा कि बिहार में इस तरीके की घटना कहीं भी नहीं घटित हुई है।

महागठबंधन सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा इसे पुण्यतिथि बता रही है। इस पर मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि हमारे नेता ने गांधी मैदान में से जो 20 लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की थी उसे पूरा किया जा रहा है। सुमित सिंह ने कहा कि हम महागठबंधन के सभी सात दल मिलकर सरकार को बेहतरीन तरीके से चला रहे हैं और विकास कार्य बिहार में हो रहे है। रामकृपाल यादव के सदन में जदयू नेताओं के पर्चा खोलने वाले बयान पर मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि रामकृपाल यादव भी अब बाबा हो गए हैं क्या? अब वह भी पर्चा खोलने लगे हैं, वो हमारे सीनियर है,उन्हे इस तरह का बयान देना सोभा नही देता।

फ्लाइंग किस मामले पर मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि हमने राहुल गांधी का फ्लाइंग किस नहीं देखा है।राहुल गांधी के फ्लाइंग किस मामले पर नवादा के हिशुआ से विधायक नीतू सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी को अगर फ्लाइंग किस देना होता तो 50 वर्ष की महिला को नहीं देते बल्कि किसी लड़की को देते। इस पर बिहार सरकार के मंत्री सुमित सिंह ने कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के बातों का समर्थन करते हुए कहा कि यह बात बिल्कुल सही है।

https://22scope.com/sumit-kumar-singh-exposes-bjp-from-manipur-incident/

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img