Advertisment

बार एसोसिएशन चुनाव की तैयारी में जुटे प्रत्याशी

रांची : जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए चार अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे. 16 पदों के लिए चुनाव में 78 उम्मीदवार मैदान में हैं.  मतदाताओं की संख्या 2117 है. महासचिव पद के उम्मीदवार संजय कुमार विद्रोही कई मुद्दों के साथ मैदान में उतरे हैं. मंगलवार को जीइएल चर्च परिसर स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने अपना एजेंडा बताया. उन्होंने कहा अगर मैं चुनाव जीत कर आता हूं तो बार के आय-व्यय में पूरी तरह से पारदर्शिता रखी जाएगी.

उनके मुद्दे में बार में अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए कोष बढ़ाना, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करवाने की लड़ाई जारी रखना, बार एवं बेंच के बीच समन्वय बनाए रखना, अधिवक्ताओं की बच्चियों की शादी में सहायता के लिए अलग से कोष बनाना, एडवोकेट एप को पुनर्जीवित करना, अधिवक्ताओं के मान-सम्मान को बढ़ाना, मेरे पिछले कार्यकाल के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना, पुराने बार भवन में बैठने की व्यवस्था को दुरुस्त करना, अधिवक्ताओं की समस्या में हमेशा साथ खड़े रहना शामिल है.

रिपोर्ट : प्रोजेश

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...