पटना: शुक्रवार को बीपीएससी परीक्षा के बाद अचानक अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय पहुंच गए। अभ्यर्थी हाथ में प्रश्नपत्र का पूरा पैकेट लेकर बीपीएससी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने पहुंचे थे। अभ्यर्थियों ने बीपीएससी पर आरोप लगाया कि पहले से ही सारा सेटिंग किया गया था और प्रश्न पत्र लीक था। मामले में एक अभ्यर्थी ने कहा कि हमारे परीक्षा कक्ष में जब प्रश्न पत्र आया तो उसका पैकेट पहले से खुला हुआ था। अभ्यर्थियों ने कहा कि छात्रों के लिए पर्याप्त प्रश्न पत्र नहीं था और परीक्षा शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद तक छात्रों को प्रश्नपत्र नहीं दिया जा सका था।
छात्रों ने कहा कि आयोग ने अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से पूरी नहीं की। कई छात्राओं ने कहा कि हमारे परीक्षा कक्ष में आधे घंटे से अधिक समय तक अभ्यथियों को प्रश्न पत्र नहीं दी गई। अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए मुश्किल से एक घंटे का ही समय मिल पाया और उस दौरान भी परीक्षा केंद्र पर माहौल परीक्षा जैसी नही थी। बीपीएससी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आयोग पर कई तरह की लापरवाही का आरोप लगाया।
https://www.youtube.com/@22scopebihar
यह भी पढ़ें- BPSC Exam प्रश्नपत्र लीक का छात्रों ने लगाया आरोप, मामला आया सामने!
पटना से महीप राज की रिपोर्ट
Question Paper Question Paper
Question Paper
Highlights







