BPSC Exam प्रश्नपत्र लीक का छात्रों ने लगाया आरोप, मामला आया सामने!

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां बीपीएससी परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आ रहा है। पटना के कुम्हरार में स्थित बापू परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि बीपीएससी परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। हालांकि पेपर लीक होने की पुष्टि न्यूज़ 22scope नहीं करता है।

छात्रों के हंगामे के प्रशासनिक महकमे में हडकंप मच गया। छात्रों के हंगामे के बाद मौके पर वरीय पदाधिकारी पहुंचे और छात्रों को समझाया कि किसी प्रकार का कोई पेपर लीक नहीं हुआ है और सब कुछ सही तरीके से चल रहा है। अधिकारियों के समझाने के बाद छात्र शांत हुए और फिर से परीक्षा शुरू की जा सकी।

मामले में बिहार लोक सेवा आयोग ने पहले भी अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की अफवाहों से बचने की सलाह दी थी। परीक्षा केंद्र पर छात्रों के हंगामे के बाद एक बार फिर आयोग ने छात्रों को दी अपनी सलाह दुहराई और कहा कि किसी असामाजिक तत्वों ने यह अफवाह फैला दी कि परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। फ़िलहाल परीक्षा बहुत ही अच्छे ढंग से चल रही है और कहीं किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   पटना में जल्दी ही खुलेगा Sankara Eye Hospital, सीएम की उपस्थिति में हुआ MOU पर हस्ताक्षर

BPSC Exam BPSC Exam

BPSC Exam

 

JSSC Teacher Merit List: संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट कमीशन को...

 झारखंड स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा की संशोधित स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट जेएसएससी ने फैक्ट फाइंडिंग कमीशन को सौंप दी। 4 अक्टूबर से रोज सुनवाई...

Pitru Paksha 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। 15 दिनों तक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान होंगे। 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ पितृपक्ष समाप्त...

JSCA Stadium: भारत-वेस्टइंडीज T20 में सिर्फ 3800 पास, VIP और संस्थाओं...

रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच होगा। इस बार करीब 3800 कॉम्प्लिमेंट्री पास बांटने की तैयारी है।JSCA Stadium रांची:...