हजारीबाग में बैलगाड़ी से नामांकन करने पहुंचे उम्मीदवार

हजारीबाग. देश में लोकतंत्र का महापर्व आम चुनाव चल रहा है। इसको लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। हजारीबाग में आज नामांकन का अंतिम दिन था। आज निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक कुमार नामांकन करने के लिए बैलगाड़ी से पहुंचे।

हजारीबाग में बैलगाड़ी से नामांकन करने पहुंचे

आमतौर पर उम्मीदवार बड़ी-बड़ी गाड़ी से जुलूस और रोड शो करते हुए नामांकन करते हैं, लेकिन हजारीबाग में एक निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक बैलगाड़ी पर सवार होकर नामांकन करने के लिए पहुंचे। यह नजारा देखकर हरेक व्यक्ति बैलगाड़ी के साथ उसकी तस्वीर भी अपने मोबाइल में कैद करता हुआ दिखा। हालांकि नामांकन से पहले समरणालय परिसर के बाहर ही उन्हें रोक दिया गया। फिर मुख्य द्वार पर पदस्थापित पदाधिकारी ने जानकारी अपने से ऊपर के पदाधिकारी को दी। इसके बाद उन्हें आने की इजाजत दी गई।

पहली बार समरणालय परिसर में बैलगाड़ी अंदर आते देख वहां मौजूद हर एक व्यक्ति अचंभित दिखे। जब निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक से पूछा गया कि आप बैलगाड़ी से क्यों आए हैं, तो उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है और प्रदूषण फैलता जा रहा है। ऐसे में कोशिश की जा रही है कि लोगों को संदेश भी दिया जाए कि वो चुनाव के दौरान बड़ी-बड़ी गाड़ी का उपयोग न करें। उन्होंने कहा कि वे महंगाई, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों को लेकर आम जनता से वोट मांगेंगे।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...