गयाजी : गयाजी जिला के आमस थाना क्षेत्र के अकौना पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोलकाता से दिल्ली जा रही स्विफ्ट डिजायर कार टेंपो को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे भारत पेट्रोल पंप के बगल के तालाब में पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
सामने चल रहे टेंपो को बचाने के दौरान चालक ने अचानक वाहन मोड़ा – प्रत्यक्षदर्शी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने चल रहे टेंपो को बचाने के दौरान चालक ने अचानक वाहन मोड़ा। इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और कार भारत पेट्रोल पंप के बगल के तालाब में जा पलटी। दुर्घटना में संतोष शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक औरंगाबाद जिला के रफीगंज थाना क्षेत्र के चंदौल गांव का रहने वाला है वहीं विशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वे नई दिल्ली के द्वारिका मोड़ मेट्रो स्टेशन क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही आमस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े : 875 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 2 वाहन जब्त
आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights


