दारोगा से भिड़ गए कार सवार युवक, दे दी वर्दी उतरवाने की धमकी

रांची : राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सहजानंद चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कार सवार युवकों ने दारोगा के साथ बदसलूकी की है. जानकारी के अनुसार युवकों ने दारोगा के साथ गाली गलौज और मारपीट की। साथ ही वर्दी उतरवाने की धमकी तक दे डाली. घटना रविवार देर रात की है. बताया जा रहा है कि रविवार की रात एंटी क्राइम चेकिंग चला रहे दारोगा संजय यादव के साथ होंडा सिटी कार में सवार युवकों ने गाली गलौज और मारपीट की और वर्दी उतरवाने की धमकी दी है.

दारोगा संजय यादव के द्वारा सहजानंद चौक पर रात में एंटी क्राइम चेकिंग चलाया जा रहा था. इसी दौरान होंडा सिटी कार में सवार होकर पहुंचे. उसके बाद पुलिस ने कार को रोककर पूछताछ करने की कोशिश की तो इतने में ही कार में सवार दो युवक राजेश कुमार और कुणाल चौरसिया ने दारोगा के साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगे. इतना ही नहीं दोनों युवकों ने दरोगा को जान से मारने की धमकी तक दे डाली.

घटना की पूरी जानकारी दारोगा ने वरीय अधिकारी को दी. इसके बाद मौके पर पीसीआर की टीम और पुलिस गाड़ी पहुंची. फिर सभी युवकों को थाना लाया गया. थाना में भी युवक गाली गलौज कर रहे थे.

कार में सवार युवकों में राजेश सिंह, कुणाल चौरसिया, सोनू सिंह, साहिल यादव और मृत्युंजय चौरसिया शामिल है. राजेश सिंह कोयला कारोबारी है जबकि कुणाल चौरसिया कोलकाता स्थित एक कॉल सेंटर में काम करता है. बताया गया कि राजेश और कुणाल ने ही दरोगा के साथ मारपीट की है, और सभी नशे में थे.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img