पुलिस कस्टडी में व्यवसायी की मौत का मामला गरमाया

MLA मनीष जायसवाल ने पुलिसवालों को खूब सुनाया

हजारीबाग : व्यवसायी सुनील कुमार की पुलिस कस्टडी में हुई मौत का मामला गरमा गया है. मामले में आज सुबह सदर विधायक मनीष जयसवाल एक्शन मूड में दिखे तथा परिजनों के साथ आज सुबह सदर थाना पहुंचे. इस दौरान मनीष जयसवाल काफी गुस्से में थे.

पुलिस कस्टडी: गुस्से में दिखे मनीष जायसवाल

मनीष जायसवाल ने इस दौरान सदर डीएसपी महेश प्रजापति के साथ बैठक की. गुस्से में मनीष जायसवाल का साफ कहना था कि जो पुलिस वाले इसके लिए दोषी हैं उन सभी लोगों पर हत्या के आरोप के तहत केस दर्ज किया जाए. अगर नहीं किया जायेगा तो वे यही थाने में आमरण अनशन पर बैठ जायेंगे. इस दौरान पुलिस प्रशासन भी एक्टिव मूड में दिखे और थाने में हजारीबाग शहर के सभी डीएसपी एवं सदर थाने के अगल-बगल के सभी थानों के थाना प्रभारी सदर थाने में मौजूद रहे.

manish jaishwal1 22Scope News

पुलिस पर जमकर बरसे विधायक मनीष जायसवाल

भारी विरोध को देखते हुए परिजनों के आवेदन पर हत्या का केस दर्ज कर गया. इसके बाद मनीष जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह अभी इस मुद्दे को अंतिम चरण तक ले जाएंगे. इसके लिए जो भी आरोपी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. वह मृतक का पोस्टमार्टम भी हजारीबाग में नहीं करवाना चाहते हैं इसके लिए उन्होंने डीसी को आवेदन दिया है. अगर अनुमति मिली तो पोस्टमार्टम रांची के फॉरेंसिक टीम की निगरानी में किया जाएगा.

manish jaishwal12 22Scope News

पुलिस कस्टडी: जानिए सदर डीएसपी ने क्या कहा

वहीं सदर डीएसपी महेश प्रजापति ने हमें बताया कि मामला संज्ञान में आया है. एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है. जांच चल रही है. जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान थाने में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे. प्रशासन के खिलाफ नाराजगी साफ तौर पर देखी जा रही थी.

रिपोर्ट: शशांक शेखर

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img