डीजे बजाने से नहीं फैलता कोरोना, भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने झारखंड हाईकोर्ट में दायर की याचिका

भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने झारखंड हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Ranchi– डीजे बजाने से नहीं फैलता कोरोना, भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने झारखंड हाईकोर्ट में दायर की याचिका

हजारीबाग के विधायक मनीष जयसवाल ने झारखंड हाई कोर्ट में जुलूस के दौरान डीजे बचाने पर रोक लगाने के खिलाफ याचिका दाखिल की है.

याचिका में कहा गया है कि राज्य सरकार का उक्त निर्णय गलत है, क्योंकि डीजे बजाने से कोरोना फैलने का खतरा नहीं है.

जबकि आपदा विभाग की ओर से जारी पत्र में कोरोना को देखते हुए डीजे बजाने पर रोक लगाई गई है. उनकी ओर से रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने की अनुमति कोर्ट से मांगी गई है.

जाति प्रमाण पत्र निरस्त करने के बाद विधायक समरी लाल ने दायर की याचिका

विधायक समरी लाल की ओर से जाति प्रमाण पत्र को निरस्त किए जाने के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है.

याचिका में कहा गया है कि जाति छानबीन समिति का आदेश गलत है, क्योंकि उनकी जाति वर्ष 1956 के बाद आरक्षित श्रेणी में सूचित की गई है.

जबकि समिति ने इसका कट ऑफ डेट 1950 माना है. इसके अलावा इनकी ओर से दिए गए साक्ष्यों और दस्तावेजों पर बिना विचार किए ही समिति ने अपना फैसला सुनाया है जो नैसर्गिक न्याय के खिलाफ है. इसलिए जाति छानबीन समिति के आदेश को रद्द किया जाए.

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...