Sunday, September 28, 2025

Related Posts

12 सुहागन महिलाएं ले रही है विधवा पेंशन योजना का लाभ, मामला दर्ज

सिमडेगाः ठेठईटांगर थाना मुख्यालय के कोरोमिंया पंचायत में 12 महिलाएं अपने पति के जीवित रहते विधवा पेंशन का लाभ उठा रही है। यह मामला कोरोमिंया पंचायत भवन में 9 सितंबर को पेंशनधारियों का भौतिक सत्यापन में मामला पकड़ में आया। मामला पकड़ में आते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने बुधवार (13 सितंबर) देर शाम ठेठईटांगर थाना में आवेदन दिया है।

जिसका थाना के माध्यम से जांच चल रहा है। मुखिया रेणुका सोरेंग ने जानकारी देते हुए बताया विधवा पेंशन योजना का लाभ पारा टीचर धर्मजय बैठा के पत्नी रीता देवी भी लाभ उठा रही है। पंचायत सचिव कृष्णा सिंह ने बताया कि जिन 12 व्यक्तियों की पत्नियां विधवा पेंशन का लाभ उठा रही है, उनके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र कोरोमिंया पंचायत से निर्गत नहीं किया गया है.

प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए सुहागन महिलाओं का नाम कैसे जुड़ा यह जांच का विषय है। उन्होंने प्रखंडवासियों से अपील की है कि गलत तरीके से विधवा पेंशन न ले, जो सक्षम राशन कार्ड धारी है। अपना राशन कार्ड को विभाग के पास जमा करा दें, जांच के दौरान पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये महिलाएं ले रही है विधवा पेंशन योजना का लाभः

  1. फूलवती देवी, पति- धनेश्वर महतो, ग्राम-जपलंगा
  2. शनियारों देवी, पति- नन्हू बड़ाईक, ग्राम- कोरोमिंया
  3. कष्टी देवी, पति- जयलाल बडा़ईक, ग्राम- कोरोमिंया
  4. रीता देवी, पति- धर्मजय बैठा, ग्राम- कोरोमिंया
  5. सावित्री देवी, पति- रंजन बडा़ईक, ग्राम- कोरोमिंया
  6. गुड्डी देवी, पति- जितेंद्र महतो, ग्राम- कोरोमिंया
  7. मैनी देवी, पति- शंकर महतो, ग्राम- कोरोमिंया
  8. शहरी देवी, पति- समरू बडा़ईक, ग्राम- कोरोमिंया
  9. तारा देवी, पति- सिद्धार्थ बडा़ईक, ग्राम- कोरोमिंया
  10. ललिता देवी, पति- सुरेंद्र महतो, ग्राम- कोरोमिंया
  11. पुनिया देवी, पति- धूमा बडा़ईक, ग्राम- कोरोमिंया
  12. गुड़िया देवी, पति- बलजीत बडा़ईक, ग्राम- कोरोमिंया
142,000FansLike
24,100FollowersFollow
628FollowersFollow
619,000SubscribersSubscribe