Simdega: भाई-बहन को सांप ने डसा, बच्ची की मौत, भाई की हालत गंभीर

Simdega: जिले में जहरीले सांप के काटने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसका भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह दर्दनाक घटना ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के छुरिया ओड़िया बासा गांव की है।

जानकारी के अनुसार 9 वर्षीय पुष्पा कुमारी को जहरीले सांप ने डस लिया। समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसके भाई दिनेश पातर ने अधमरे सांप को जेब में रख लिया। इस दौरान सांप ने उसे भी डंस लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है।

दिनेश को तत्काल Simdega सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश के प्रति जागरूकता और त्वरित चिकित्सा व्यवस्था की सख्त जरूरत है।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...