धनबादः जज उत्तम आनंद की मौत की घटना के मामले सीबीआई की टीम शनिवार को गोमिया थाना पहुंची. सीबीआई के अधिकारियों ने थाना में बुलाकर दर्जनों लोगों से पूछताछ की.जानकारी के अनुसार जज उत्तम आनंद तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित थे. सीबीआई की टीम ने गोमिया थाना क्षेत्र के कई लोगों से पूछताछ कर वापस लौट गई. जिन लोगों से सीबीआई की टीम ने पूछताछ की,उनमें से कई लोगों को यह जानकारी भी नहीं थी कि उन्हें थाना क्यों बुलाया गया. लेकिन, बाद में जज उत्तम आनंद के संबंध में पूछताछ की गई. उनलोगों ने बताया कि जब कोर्ट में उनके कुछ मामले की सुनवाई हुई थी, उस केस में जज उत्तम आनंद थे.


