CBSE : सीबीएससी 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 93.12% छात्र हुए पास

रांची: सीबीएससी 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 93.12% छात्र हुए पास : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं बोर्ड का रिजल्‍ट जारी कर दिया है. 10वीं बोर्ड में 93.12 फीसदी छात्र सफल हुए हैं. 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 16 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

जबकति 21,86,940 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जिन छात्रों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी है, वो अपना रिजल्ट सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. बता दें कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा 5 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की गयी थी.

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने अगले साल यानी 2024 में होने वाली 10वीं और 12वीं की तारीख की घोषणा की है. अगले साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी. शिक्षा मंत्रालय ने शैक्षणिक कैलेंडर में तालमेल बैठाने और छात्रों को प्रवेश परीक्षा की तैयारी की सुविधा प्रदान करने के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा पहले करने का निर्णय लिया है.

सीबीएससी 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी

बता दें कि सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड से पहले 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया था. 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक आयोजित 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 16,96,770 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

जिसमें से 87.33 प्रतिशत छात्र सफल हुए. 16728 स्कूलों के छात्रों ने 6759 केंद्रों पर सीबीएसई 12वीं की परीक्षा दी थी. सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 90.68 फीसदी छात्राएं, 84.67 फीसदी छात्र और 60 प्रतिशत ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...