CBSE 10th Result 2022: सीबीएसई ने 12वीं के बाद 10वीं का जारी किया रिजल्ट, इस लिंक पर ऐसे करें चेक

नई दिल्ली : CBSE 10th Result 2022 बोर्ड ने 12वीं के बाद 10वीं टर्म 2 फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को परीक्षा का परिणाम जारी किया गया. जिसे छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbse.gov.in, cbseacademic.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. बता दें कि इससे पहले सीबीएसई ने आज सुबह 12वीं का रिजल्ट घोषित किया था. जिसमें 92.71 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए.

94.40 फीसदी छात्र-छात्राएं हुए सफल

सीबीएसई (CBSE) ने क्लास 10 की परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराया था. परीक्षा का आयोजन कोविड-19 (Covid-19) से बचाव की सभी गाइडलाइन्स का पालन करते हुए किया गया था. ​सीबीएसई बोर्ड की 10वीं क्लास (CBSE 10th Result) की परीक्षा में 94.40 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं.

कहां मिलेगी मार्कशीट और सर्टिफिकेट?

छात्र, अपनी ऑनलाइन मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन ओरिजिनल मार्कशीट के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. छात्र रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद अपने स्कूल जाकर अपनी मार्कशीट कम पास सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा, डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर जाकर सीबीएसई रिजल्ट, मार्कशीट कम पास सर्टिफिकेट और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं.

इन माध्यम से चेक करें नतीजे

सीबीएसई बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in, के साथ-साथ https://www.cbse.gov.in/ SMS के माध्यम से भी देख सकते हैं.

इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड दसवीं के नतीजे डिजीलॉकर digilocker.gov.in और Pariksha Sangam – parikshasangam.cbse.gov.in पर देख सकते हैं.

ऐसे चेक कर सकेंगे सीबीएसई रिजल्ट

  • स्टेप 1: सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाएं.
  • स्टेप 2: होम पेज पर, ‘CBSE 10th Result 2022 link’ (रिजल्ट जारी होने के बाद) पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें.
Saffrn

Trending News

Bokaro Encounter News: गोडाबाली पहाड़ी पर Police-Encounter में घायल हुआ अपराधी...

 बोकारो के बालीडीह में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया गिरफ्तार, रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, हथियार और मोबाइल बरामद।Bokaro Encounter News बोकारो: झारखंड के...

Jharkhand Weather Alert: 4–8 अप्रैल में बदलेगा मौसम, Rain और Thunderstorm...

झारखंड में 4 से 8 अप्रैल के बीच मौसम में बड़ा बदलाव, कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना, IMD ने...

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img