Advertisment

CBSE ने परीक्षा में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों के इस्तेमाल पर लगाई रोक

डिजिटल डेस्क: CBSE ने परीक्षा में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों के इस्तेमाल पर लगाई रोक। CBSE ने अपनी परीक्षाओं के दौरान अनियमितताओं को रोकने के लिए कई पाबंदियों को नए सिरे से लागू किया है। इस संबंधी CBSE की ओर से आदेश जारी हुआ है। इसके तहत परीक्षा के दौरान मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इन्हें परीक्षा के लिए अनुचित साधन बताते हुए इनके इस्तेमाल पर दंड का प्राविधान है।

CBSE ने अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर होने वाली सजा का किया ऐलान

CBSE ने शुरू होने जा रही अपनी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आदेश जारी किया है। इसी आदेश में अनुचित साधनों का ब्योरा और इनका इस्तेमाल करने पर परीक्षार्थी को मिलने वाले दंड या सजा का उल्लेख किया गया है। CBSE के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की परीक्षा में मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। अगर कोई छात्र मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ पकड़ा गया, तो उसे दो साल तक परीक्षा के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। अभी ऐसे मामलों में एक साल तक परीक्षा देने पर रोक है।

CBSE ने अफवाह फैलाने वालों पर भी लिया संज्ञान…

CBSE ने इसी के साथ अफवाह फैलाने को भी अनुचित साधनों में शामिल किया है।  पिछले कई वर्षों में छात्रों की ओर से सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर गलत अफवाहें फैलाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में इन्हें रोकने के लिए सीबीएसई ने सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने को भी अनुचित साधनों के नियम में शामिल किया है। 

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएगा CBSE

 CBSE बोर्ड की परीक्षाएं इस साल 15 फरवरी से शुरू होंगी। CBSE के फैसलों की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए CBSE के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपयोग करने या अपने पास रखने पर छात्र न केवल इस साल, बल्कि अगले वर्ष तक परीक्षा नहीं दे सकेंगे। डॉ. भारद्वाज ने बताया कि इस बार परीक्षा में निष्पक्षता, बेहतर निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे होंगे।

Jharkhand Scholarship 2026: क्या बढ़ेगी झारखंड के छात्रों की छात्रवृत्ति? मुख्यमंत्री...

Jharkhand Scholarship 2026: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)...

JPSC JSSC Exam Scam: हजारीबाग से बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान,...

JPSC JSSC Exam Scam: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे राजनीतिक और छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, विपक्ष...

Mahindra Pride Classroom Training: महिंद्रा प्राइड क्लासरूम ने बदली छात्राओं की...

Mahindra Pride Classroom Training: 'महिंद्रा प्राइड क्लासरूम' पहल के तहत, कांद्रा के गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कॉलेज में 15 दिनों का ऑफलाइन इंटरव्यू...