पटना : पिछले 25 मार्च को पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने अभिषेक नमक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर यह देखा जा रहा है कि अभिषेक पुनाई चक देवी मंदिर के पास किसी कम से खड़ा था तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधी आते हैं। उनमें से एक अपराधी हाथ में पिस्टल लेकर उतरा और अभिषेक को गोलियों से छलनी कर दिया। मृतक अभिषेक कुछ समझ पाता तब तक उसके सीने और पेट में अपराधी ने पांच गोली उतार दी। फिलहाल इस हत्याकांड का पुलिस अबतक खुलासा नहीं कर पाई है।
यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव को लेकर पटना पुलिस की कार्रवाई तेज
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







