पटना : बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसे लेकर बिहार बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। अभी थोड़ी देर पहले बिहार के डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी सहित बीजेपी के कई बड़े नेता पार्टी दफ्तर पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन भी पार्टी दफ्तर पहुंचने वाले हैं। बीजेपी के कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर में पटाखे फोड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं में दुगुनी खुशी देखी जा रही है।
बांकीपुर से बीजेपी के विधायक हैं नितिन नवीन
आपको बता दें कि नितिन नवीन पांचवीं बार बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आए हैं। साथ ही वह बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री भी है। वह कायस्थ समाज से तालुक रखते हैं। नितिन नवीन कई राज्यों में चुनाव सह प्रभारी का जिम्मा भी संभाल चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने नितिन नवीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है।



यह भी देखें :
यह भी पढ़े : Big Breaking : BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होंगे नितिन नवीन…
अमित झा की रिपोर्ट
Highlights

