Chaibasa: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, तीन-तीन किलो के 18 IED बम किए गए नष्ट

Chaibasa: चाईबासा और खूंटी जिला पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर भाकपा माओवादी नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने चाईबासा और खूंटी जिला के सीमावर्ती अड़की थाना के कोचांग के पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए 18 IED बमों को बरामद कर नष्ट कर दिया है।

Chaibasa: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

सभी आईईडी बम तीन तीन किलो वजन के थे। नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के अभियान को रोकने और उन्हें निशाना बनाने के लिए ये आईईडी बम प्लांट किया था, लेकिन चाईबासा और खूंटी जिला पुलिस ने झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर आईईडी बमों को बरामद कर नष्ट कर दिया है।

हरि शर्मा की रिपोर्ट

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विशेष PMLA...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...