तीरंदाज रीता सावैयां ने चीन में जीता कांस्य पदक – वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में फ्रांस को धोया
चाईबासा: चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में चाईबासा की तीरंदाज रीता सावैयां ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। ज्ञात हो कि चीन के चेंगदू शहर में इस समय वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स चल रहा है, जिसमें दुनियाभर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भारतीय तीरंदाजी टीम भी इसमें भाग ले रही है जिसमें तीरंदाज रीता सावैयां भी शामिल हैं। मूलरूप से तांतनगर प्रखंड के छोटा कोयता की रहनेवाली रीता सावैयां ने ये पदक महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में जीता है। 5-4 परिणाम वाली इस कड़ी स्पर्धा में उसकी टीम ने फ्रांस की टीम को पराजित किया।
चाईबासा की तीरंदाज रीता सावैयां ने चीन में जीता कांस्य पदक
बता दें कि रीता सावैयां सिकुरसाई में संचालित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षु हैं। केंद्र के प्रशिक्षक महेंद्र सिंकु ने उनको प्रशिक्षित किया है। फिलहाल वह सोनीपत में ट्रेनिंग ले रही हैं। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स चीन में 28 जुलाई को शुरू हुआ था जो 8 अगस्त तक चलेगा। इधर पदक जीतने के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिले के खेलप्रेमियों की ओर से उनको बधाईयां दी जा रही है।
Highlights


