Advertisement
Advertisement

Chakradharpur Vidhansabha Chunav: किसके सिर सजेगा जीता का ताज? जेएमएम करेगी वापसी या बीजेपी मारेगी बाजी, जानिए

Chakradharpur Vidhansabha Chunav: झारखंड में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होगी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। ऐसे में हम आपके लिए ला रहे हैं, चुनाव की एक विशेष सीरीज, जिसमें आपको बताएंगे, झारखंड की सभी 81 सीटों की सियासी जानकारियां और चुनावी संभावनाएं। आज चक्रधरपुर विधानसभा के बारे में जानिए…

चक्रधरपुर विधानसभा सीट (Chakradharpur Vidhansabha Chunav), पश्चिम सिंहभूम जिले में आती है। यह सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है। यहां पहले चरण में 13 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया खत्म हो गयी है। 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। 13 नवंबर को वोटिंग के बाद 23 नवंबर को सभी सीटों के साथ यहां भी वोटों की गिनती के साथ परिणाम जारी किया जाएगा। यहां मुख्य रूप से जेएमएम और बीजेपी के बीच मुकाबला है।

website advertisement 22Scope News

इस बार इस सीट (Chakradharpur Vidhansabha Chunav) पर जेएमएम ने योगेंद्र प्रसाद को टिकट दिया है, जबकि बीजेपी ने शशिभूषण समद को अपना उम्मीदवार बनाया है। शशिभूषण समद इस सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें उन्हें एक बार जीत मिली है। उस चुनाव में उन्होंने जेएमएम से लड़ा था। हालांकि इस बार वे बीजेपी से चुनाव लड़ रहे है। इस सीट पर 2005 से अब तक तीन बार जेएमएम और एक बार बीजेपी ने जीत हासिल की है।

Chakradharpur Vidhansabha Chunav: 2005 से अब तक

इस सीट पर 2005 से अब तक चुनाव परिणाम की बात करें तो 2005 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम प्रत्याशी सुखराम उरांव ने बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मण गिलुवा को हराया था। इस चुनाव में आजसू ने भी लड़ा था और उसे तीसरा स्थान मिला था। 2009 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर जेएमएम और बीजेपी आमने सामने हुई थी। इस चुनाव में बीजेपी ने पिछली हार का बदला लिया था। बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण गिलुवा ने जेएमएम प्रत्याशी सुखराम उरांव को हराया था।

वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम ने फिर बीजेपी से हार का बदला लिया था। जेएमएम उम्मीदवार शशिभूषण समद बीजेपी उम्मीदवार नवमी उरांव को हराया था। वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में जेएमएम ने इस सीट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। जेएमएम प्रत्याशी सुखराम उरांव ने भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा को हराया था। इस चुनाव में शशिभूषण समद ने भी जेवीएम के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्हें तीसरा स्थान मिला था।

Commercial Advertisment

JSSC-CGL पर बड़ा फैसला: हाईकोर्ट ने नियुक्ति रद्द करने का सरकारी...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL नियुक्ति रद्द करने की राज्य सरकार की अधिसूचना निरस्त कर दी। फैसले से करीब 1932 से 2000 अभ्यर्थियों की नौकरी...

JPSC Exam Scam: 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी, बुद्धेश्वर भगत...

 झारखंड JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा घोटाले में CID ने दूसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की। बुद्धेश्वर भगत समेत 10 आरोपियों पर गंभीर आरोप, अब...

Bihar Festival Special Bus Service: दिल्ली-हरियाणा से बिहार आने वालों के...

Bihar Festival Special Bus Service, पटना: छठ महापर्व और अन्य त्योहारों पर दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहारवासियों को घर लौटने में सहूलियत देने...