पटना: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे कर झारखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। चंपई ने कहा था कि वे खुद की पार्टी बनाएंगे फिर अचानक वे दिल्ली पहुंच गए और भाजपा के आलाधिकारी से मुलाकात की। अब उन्होंने घोषणा कर दिया है कि वे भाजपा में शामिल होंगे। चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के कयासों के दौरान ही असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा था कि चंपई सोरेन के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
Highlights
अब बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने भी चंपई सोरेन का भाजपा में स्वागत किया है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि वे एक समाजवादी नेता हैं इसलिए हम उन्हें अपनी पार्टी में ला रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की स्थिति ऐसी है कि भ्रष्टाचारियों को जगह दी जा रही है। मंत्री दिलीप जायसवाल ने बिहार में जमीन सर्वे करवाने के मामले में कहा कि इससे राज्य में भूमि विवादों में कमी आएगी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- चिराग बिहार में NDA के सहयोगी हैं और मजबूती से खड़ा हैं- भाजपा
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Champai Soren Champai Soren
Champai Soren