Champions Trophy: भारत ने बांग्लादेश को छह विकेट से हराया, जानिए की प्वाइंट

Champions Trophy: चैंपियस ट्रॉफी में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला हुआ। इसमें भारत ने बांग्लादेश को छह विकेट हरा दिया है। दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनते हुए सभी विकेट खोकर 228 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 229 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Champions Trophy: शुभमन गिल ने जड़ शतक

भारत की ओर से ओपनर शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 129 गेंदों में 9 चौके और दो छक्के जड़ते हुए 101 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 41 रन बनाए। वहीं के एल राहुल ने 41 रन बनाए। इसके अलावा विराट कोहली ने भी 22 रनों का योगदान दिया। वहीं गेंदबाजी में भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने पांच विकेट झटके, जबकि हर्षित राणा को तीन और अक्षर पटेल को दो विकेट मिले।

Champions Trophy: दोनों टीम की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव शामिल है।

वहीं बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन में तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान शामिल है।

रंजीत यादव ने मांझी को बताया ‘शिखंडी’, कहा- अपने ही बेटा,...

गयाजी : बिहार की राजनीति में शब्दों की मर्यादा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अतरी के पूर्व राजद विधायक रंजीत यादव...

Jamshedpur Congress Protest: आखिर क्यों घेरा गया जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय?...

Jamshedpur Congress Protest: मंगलवार को जुगसलाई इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुनियादी नागरिक सुविधाओं की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर परिषद कार्यालय...

जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के बीच PMCH अस्पताल के सुपरिटेंडेंट ने...

पटना : राजधानी के पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) में जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के बीच अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. राजीव कुमार सिंह...