रांची: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले 2 दिन 21 सितंबर और 22 सितंबर को झारखंड में अच्छी बारिश की संभावना है।
राज्य में 21 सितंबर को पश्चिम और उसे सटे भाग में भारी बारिश की संभावना है मौसमी गतिविधियों का सिस्टम आगे बढ़ जाने के कारण 22 सितंबर को राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
आने वाले 21 सितंबर और 22 सितंबर को मौसमी गतिविधियां बढ़ रहने के कारण गर्जन और ब्रजपत की स्थितियां बढ़ जाएगी।
इस कारण रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगो से अपील की है कि गर्जन और ब्रजपत के समय सचेत और सुरक्षित रहें ।
वहीं अब तक की झारखंड राज्य में वास्तविक वर्षापात की बात की जाए तो यह 630.5 मिली मीटर हुआ है जबकि इस अवधि का सामान्य वर्षा पात 950.9 मिलीमीटर है और विचलन – 34% है