Advertisment

संविधान सुरक्षा सम्मेलन : राहुल ने कहा- कांग्रेस का संकल्प, संविधान बचेगा, बिहार बदलेगा!

पटना : लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपने एकदिवसीय दौरे पर बिहार की राजधानी पटना के साथ बेगूसराय आए हैं। सुबह-सुबह वह पटना पहुंचे और उसके बाद वह बेगूसराय के लिए निकल पड़े। पटना एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह मौजूद रहे।

Goal 4 22Scope News

पटना में खूब गरजे राहुल, कहा- बचाना है संविधान

आपको बता दें कि राहुल गांधी बेगूसराय से पलायन रोको नौकरी दो यात्रा खत्म करने के बाद राजधानी पटना के एसके मेमोरियल में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संविधान को पूरी तरह से खत्म करना चाह रही है। इसलिए अभी थोड़े दिन पहले संसद के दोनों सदनों में वक्फ संशोधन बिल पास कराया और मुसलमानों को अकेला छोड़ दिया। जब सच्चा नेता जनता के बीच हो तो दूरी दीवार नहीं बनती। राहुल गांधी को देखकर हर युवा के कदम खुद ब खुद बढ़ चले, ये आशा की ताकत है।

आज संविधान के सम्मान के साथ ही उसकी रक्षा भी करनी है – राहुल

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संविधान सुरक्षा सम्मेलन में आगे कहा कि आज संविधान के सम्मान के साथ ही उसकी रक्षा भी करनी है। कांग्रेस का संकल्प है कि संविधान बचेगा, बिहार बदलेगा! राहुल ने कहा कि मुझसे सवाल पूछा गया कि आपके परदादा नेहरू जी क्या थे और आपने उनसे क्या सीखा? मैं जहां बैठा था, उस कमरे में जवाहर लाल नेहरु के साथ ही महात्मा गांधी की भी तस्वीर थी। वो तस्वीर देखकर मेरे मन में एक ही विचार आया कि ये दोनों लोग सच्चाई से मोहब्बत करते थे। अमेरिका के राष्ट्रपति ने स्टॉक मार्केट की धज्जियां उड़ा दी हैं। महात्मा गांधी की ऑटोबायोग्राफी ‘My Experiments with Truth’ थी। उनकी ऑटोबायोग्राफी ‘My Experiments with Lies’ नहीं थी। शायद ‘My Experiments with Lies’ नरेंद्र मोदी लिख पाएंगे।

यह भी देखें :

संविधान सुरक्षा सम्मेलन खत्म करने के बाद राहुल पहुंचे बिहार प्रदेश कार्यालय

बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में राहुल गांधी का आगमन हो चुका है। इस दौरानराहुल गांधी पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। राहुल के साथ पटना दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान मौजूद हैं।

Rahul Patna 1 22Scope News
संविधान सुरक्षा सम्मेलन खत्म करने के बाद राहुल पहुंचे बिहार प्रदेश कार्यालय

पटना एयरपोर्ट से ही बेगूसराय के लिए निकल पड़े थे राहुल

दरअसल, राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट से ही बेगूसराय के लिए निकल गए थे। वहां पर उन्होंने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के द्वारा चलाए जा रहे पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में भाग लेने के लिए बेगूसराय पहुंचे और वहां पदयात्रा में राहुल गांधी शामिल भी हुए। राहुल ने सुबह ही ट्विटर के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि आप लोग वाईट टी-शर्ट में पदयात्रा में भाग लें। बता दें कि पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में भारी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे जो कि राहुल के साथ पदयात्रा में चल रहे थे।

राहुल के कार्यक्रम में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

राहुल गांधी के सदाकत आश्रम पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता में से एक युवक ने उसे समय अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न कर दी। जब वह मांग करने लगे कि राहुल गांधी को वक्फ बिल का समर्थन करना चाहिए। मुसलमान की हित में यह बिल है। कुछ नेता उन्हें बहका रहे हैं, इसलिए वह समर्थन नहीं किए, उन्हें समर्थन करना चाहिए। हालांकि उस युवक को धक्का-मुक्की करके सदाकत आश्रम से बाहर कर दिया गया।

Rahul Patna 2 22Scope News
राहुल के कार्यक्रम में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

पूर्व विधायक टुन्ना सिंह के कुछ आदमी के द्वारा पीटा गया – पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ता

राहुल गांधी सदाकत आश्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे तो वहीं बाहर में कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हो रही थी। जी हां हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जो वीडियो आप देख पा रहे होंगे, इस वीडियो में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। कार्यकर्ताओं को पीटा गया है। उसका कहना है कि हम अखिलेश प्रसाद सिंह के पीछे-पीछे चल रहे थे। पूर्व विधायक टुन्ना सिंह के कुछ आदमी के द्वारा हमारे साथ मारपीट किया गया। हमें बुरी तरह मारा गया। वह लोग कांग्रेसी नहीं है, वो लोग भाजपा के दलाल हैं। हम लगातार कांग्रेस में हैं। पांच साल से हम अखिलेश सिंह के पीछे चल रहे थे लेकिन हमारे साथ जबरदस्ती लोगों ने मारपीट किया। हम पकड़ी दयाल से पंचायत समिति के मेंबर हैं, हम अखिलेश सिंह के साथ थे।

Rahul Patna 1 1 22Scope News
पूर्व विधायक टुन्ना सिंह के कुछ आदमी के द्वारा पीटा गया – पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ता

यह भी पढ़े : ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में शामिल हुए राहुल

अंशु झा की रिपोर्ट

समाहरणालय परिसर सिवान में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का होगा...

पटना : नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक एवं जनोन्मुखी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना...

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...