Big Breaking : पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सीआईडी ने गिरफ्तार किया

National : पूर्व आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी कथित कौशल विकास घोटाला मामले में हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सुबह करीब 3 बजे शहर के एक फंक्शन हॉल के पास गिरफ्तार किया गया। उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी), और 465 (जालसाजी) सहित अन्य  धाराओं के तहत गिरफ्तारी की गई है। इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराएं भी लगाई गई हैं। गिरफ्तारी से पहले, चंद्रबाबू नायडू को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 50(1)(2) के तहत नोटिस जारी किया गया था। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सीआईडी ने गिरफ्तार किया

गिरफ्तारी पर चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मैंने किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं किया है। सीआईडी ने मेरे खिलाफ बिना किसी उचित जांच के मुझे गिरफ्तार किया है

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img