ट्विटर अभियान की डेट में बदलाव, 1 मार्च की जगह कल ही चलेगा महाअभियान- देवेन्द्र नाथ महतो

रांची. झारखण्ड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के प्रमुख देवेन्द्र नाथ महतो ने जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक में हो रही गड़बडी को लेकर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन जारी रखते हुए एक मार्च को आयोजित डिजिटल एक्स ट्विटर अभियान को शिक्षक और छात्रों के निवेदन से तिथि और हैश टैग में परिवर्तन किया गया है।

एक मार्च की जगह 29 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को समय सुबह 10 बजे से शुरू किया जायेगा। हैशटैग #justice_jssc_students की जगह #conduct_jssc_fair_exams तथा नौकरी_ नहीं_ तो_ बदलेंगे_ झारखण्ड_ सरकार जो शिक्षकों की सहमति से चल रहा था वही होगा। इसको लेकर देवेन्द्र नाथ ने झारखंड के सभी छात्र, अभिभावक, और शिक्षक गण को ज्यादा से ज्यादा ट्वीट रिट्वीट करने की अपील की।

ट्विटर अभियान के माध्यम से सरकार का मुख्य मांग है कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का संचालन करने वाला भ्रष्ट एजेंसी को तत्काल ब्लैक लिस्टेड करके नई विश्वसनीय एजेंसी को हायर कर तत्काल सीजीएल समेत जेएसएससी का अन्य परीक्षा का संचालन किया जाए। जेएसएससी के कचड़ा का सम्पूर्ण सफाई के लिए स्वतंत्र जांच एजेंसी सीबीआई से कराई जाए तथा 31 जनवरी को निर्दोष छात्रों पर नामकुम थाना में दर्ज एफआईआर कांड संख्या 46/2024 को निरस्त किया जाए।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...