आरजेडी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बदलाव: नई  चुनावी समीकरण

208
आरजेडी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बदलाव: नई  चुनावी समीकरण
आरजेडी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बदलाव: नई  चुनावी समीकरण
Advertisment

रांची: आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) की प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय बदलकर 1:30 बजे कर दिया गया है। पहले यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 11:00 बजे निर्धारित थी। आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार ने इस बदलाव की जानकारी दी। इसके साथ ही, सीपीआई (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी।

Advertisment

क्या चुनावी समीकरण कुछ बदला है  आने वाले कुछ समय में साफ हो जायेगा चुनावी मौसम में राजनीतिक दलों के बीच ‘हठ योग’ देखने को मिलता है। इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर आरजेडी ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। आरजेडी ने 2019 में चुनाव लड़ी गई 7 सीटों पर फिर से चुनाव लड़ने का दावा किया है, जबकि बाकी 4 सीटों का समीकरण पहले से तय किया गया था।

आरजेडी ने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनावी गठबंधन को लेकर उनके विकल्प खुले हैं, और सीटों की संख्या 11 से 12 तक बढ़ाई जा सकती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस विषय पर और अधिक जानकारी सामने आएगी।

वहीं इस मामले में बीजेपी का बयान भी सामने आया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने कहा कि आरजेडी को पहले ही अपने निर्णय लेने चाहिए थे। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की स्थिति झारखंड में कोई खास नहीं है और उन्हें एक या दो सीटें मांगने में साहस दिखाना चाहिए।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर महागठबंधन में दरार आती है, तो एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को इसका लाभ मिल सकता है।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates