Chatra Air Ambulance Crash Update:  दर्दनाक हादसा, Ranchi से दिल्ली जा रही फ्लाइट में 7 की मौत

Chatra Air Ambulance Crash Update: रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा के सिमरिया जंगल में क्रैश। पायलट, डॉक्टर, मरीज और परिजनों समेत 7 की मौत, जांच जारी।


Chatra Air Ambulance Crash Update रांची: रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई एयर एंबुलेंस सोमवार रात चतरा जिले के सिमरिया स्थित कसारी जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में विमान पर सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सील कर दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Chatra Air Ambulance Crash Update: सात लोगों की गई जान, पायलट से मरीज तक शामिल

दुर्घटनाग्रस्त विमान में कुल सात लोग सवार थे। इनमें पायलट कप्तान विवेक विकास भगत, को पायलट कैप्टन समरजीत सिंह, डॉ. विकास गुप्ता, मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी और अटेंडेंट अर्चना देवी, धुरु कुमार तथा पारामेडिकल स्टाफ सचिन कुमार मिश्रा शामिल थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी शव विमान के भीतर ही पाए गए। हादसा इतना भीषण था कि किसी को भी बचने का मौका नहीं मिल सका।

Chatra Air Ambulance Crash Update:  दर्दनाक हादसा, Ranchi से दिल्ली जा रही फ्लाइट में 7 की मौत
Chatra Air Ambulance Crash Update:  दर्दनाक हादसा, Ranchi से दिल्ली जा रही फ्लाइट में 7 की मौत

Chatra Air Ambulance Crash Update: बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था मरीज

मरीज संजय कुमार लातेहार जिले के चंदवा निवासी थे। उनकी तबीयत गंभीर होने के कारण उन्हें विशेष एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि राजधानी में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

यह एयर एंबुलेंस रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शाम करीब 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था।


Key Highlights

  • एयर एंबुलेंस में सवार सभी 7 लोगों की मौत

  • पायलट, डॉक्टर, मरीज और परिजन भी थे विमान में

  • बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था मरीज

  • उड़ान के आधे घंटे बाद एटीसी से टूटा संपर्क

  • चतरा के सिमरिया जंगल में हुआ हादसा


Chatra Air Ambulance Crash Update: जंगल में धमाका, ग्रामीणों ने दी सूचना

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 8 बजे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। उस समय क्षेत्र में बारिश और तेज हवा चल रही थी। धमाके के बाद जंगल में आग की लपटें दिखाई दीं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है और किसी को भी मलबे के पास जाने की अनुमति नहीं है। रात के अंधेरे और खराब मौसम के कारण राहत और बचाव कार्य में कठिनाई आई, लेकिन प्रशासन ने तत्परता से कार्रवाई की।

दुर्घटना के कारणों को लेकर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तकनीकी खराबी, खराब मौसम या अन्य कारणों की जांच की जा रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!