सदन में विपक्ष पर उखड़ गए सम्राट, कहा- ‘गृह मंत्री हूं… आप लोगों की भी फाइल है, सबका इलाज करूंगा’

पटना : बिहार विधानसभा व विधान परिषद में बजट सत्र पर सदन की कार्यवाही चल रही है। सदन की कार्यवाही का आज यानी 23 फरवरी का 18वां दिन है। सदन के सत्र में सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा सहित तमाम मंत्री व विधान परिषद के नेता मौजूद रहे। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के सामने ही डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

सम्राट चौधरी ने सरकार की ओर से सुशासन स्थापित करने के लिए किए जा रहे कामों की चर्चा की

गृह विभाग के मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकार की ओर से सुशासन स्थापित करने के लिए किए जा रहे कामों की चर्चा की। उन्होंने सदन को बताया कि नीट छात्रा मामले पर पुलिस ने काम किया। लेकिन कुछ लोगों ने सवाल उठाया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर भी हमला किया।नीट छात्र कांड पर ही सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिस ने जांच की, रिपोर्ट दी। सार्जनिक बयान दिया, लेकिन कुछ लोगों ने हायतौबा मचाया। कोई गलतफमी में मत रहिए। एक-एक आदमी का इलाज करूंगा। किसी को छोड़ नहीं सकता हूं। एक-एक आदमी का रिकॉर्ड है।

Bihar Vidhan Prishad Samrat 2 1 22Scope News

उचित समय पर होगी कार्रवाई – सम्राट चौधरी

विपक्ष के सदस्यों की ओर देखते हुए उन्होंने आगे कहा कि आपकी भी फाइल है। कहिएगा तो दिखा देंगे। मैं तो गृह मंत्री ही हूं। मुख्यमंत्री ने तो मुझे काम ही दिया है, मेरे पास सबका रिकॉर्ड है कौन क्या कर रहा है। किसने क्या काम किया। शासन का काम है उचित समय पर उचित निर्णय ले। इसलिए उचित समय पर कार्रवाई होगी। सम्राट ने विपक्ष के नेताओं से कहा कि आप जिस चीज की कहेंगे हम जांच करेंगे, तार वहीं निकलेगा जहां आप हैं। दूसरी जगह नहीं निकलेगा, गलतफहमी में मत रहिए।

Bihar Vidhan Prishad Samrat 1 22Scope News

फिरौती की घटनाएं बिहार में सबसे कम – उपमुख्यमंत्री

लॉ एंड ऑर्डर पर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में हत्या के मामले में लगभग छह हजार से अधिक लोगों की गिरफ्तारी बिहार में हुई। लूट के मामले में 2264 लोगों की गिरफ्तारी हुई। आज फिरौती के लिए अपहरण देश में कहीं सबसे कम हो रहा है तो वह बिहार है। ये (विपक्ष) कह रहे थे डकैती… डकैती के मामले में हम देश में 31वें स्थान पर हैं।

Bihar Vidhan Prishad Samrat 22Scope News

यह भी पढ़े : नशीले पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 9वीं एपेक्स स्तरीय NCORD बैठक संपन्न

Bokaro News: बोकारो में बारिश से सड़क पर जलजमाव, रेलवे पुल...

Bokaro News: सोमवार को हुई बारिश ने बोकारो स्टील प्लांट (BSL) इलाके में पानी जमा होने (वॉटरलॉगिंग) की पुरानी समस्या को फिर से उजागर...

Giridih News: गिरिडीह में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक गंभीर रूप...

Giridih News: गिरिडीह जिले के तिसरी ब्लॉक में लोकाय पंचायत भवन के पास एक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बनी खाई...

Jharkhand Students Scheme: झारखंड के 800 छात्रों को साइकिल देने के...

Jharkhand Students Scheme: सोमवार को रांची के धुर्वा स्थित TVS सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान,...