Muzaffarpur में छठ की तैयारियां पूरी, केंद्रीय राज्य मंत्री ने…

मुजफ्फरपुर: चार दिवसीय लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। छठ पूजा के सफल और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करने और छठ व्रतियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के आला अधिकारी के साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी ने विभिन्न छठ घाटों का SDRF टीम के साथ प्रमुख सीढ़ी घाट, आश्रम घाट, लकड़ीढाही घाट का निरीक्षण किया। मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन की ओर से 200 से अधिक गोताखोरों की तैनाती की गई है, 499 आपदा मित्र को विभिन्न छठ घाट पर तैनात किया गया है।

छठ घाटों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने और छठव्रतियों, श्रद्धालुओं को घाटों पर आने जाने वाले मार्ग पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की पूरी टीम तत्पर दिखी। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण किया गया है। पहली बार 252 गोताखोर और 499 आपदा मित्र को तैनात किया गया है। पर्याप्त सुरक्षा बल की भी तैनाती की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-   Chhath को लेकर राज्य में सुरक्षा का है व्यापक प्रबंध, केंद्रीय बलों को भी किया गया है तैनात

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट
Muzaffarpur Muzaffarpur Muzaffarpur

Muzaffarpur

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img