पटना : नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व की शुरुआत आज यानी शुक्रवार से हो गई है। यह पर्व चार दिन तक चलता है। पहला दिन नहाय खाय के साथ शुरुआत होती है। दूसरा दिन खरना होता है, तीसरे दिन पहला अर्ध्य दिया जाता है और अंतिम दिन सुबह के अर्ध्य के साथ छठ पर्व का समापन हो जाता है। राजधानी पटना में आज सुबह से ही गंगा घाट पर छठव्रती गंगा स्नान कर रही थी। उसके बाद वहीं से ही गंगाजल लेकर आज नहाय खाय का खाना बनाती हैं। भारी संख्या में छठव्रती घाट पर पहुंची हुई हैं। छठव्रती अपने माथे पर कलश लेकर पटना के दीघा गंगा घाट पर पहुंचीं।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


