Chhattisgarh: टीएस सिंहदेव का पंचायत मंत्री पद से इस्तीफा, राजनीतिक सुगबुगाहट के संकेत

रायपुर : राज्य की बघेल सरकार के कद्दावर मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार शाम पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के

मंत्री पद से इस्तीफा देकर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है.

हालांकि वे अपने प्रभार वाले बाकी विभागों में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे.

उनके पास स्वास्थ्य के साथ चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्री एवं वाणिज्यिक कर विभागों का प्रभार है.

काफी समय से नाराज चल रहे हैं टीएस सिंहदेव

अपने विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर से इस्तीफा भेजने वाले

टीएस सिंहदेव पिछले काफी समय से नाराज चल रहे हैं.

हाईकमान के हस्तक्षेप और ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर सहमति के बावजूद

उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का वायदा पूरा नहीं किया गया.

इसी वजह से ताजा घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में मनरेगा के सहायक परियोजना अधिकारियों पर सरकार ने कार्रवाई की, जिससे पंचायत मंत्री सिंहदेव नाराज हो गए. इसके अलावा विभाग में दखल की कई घटनाओं से सिंहदेव असहज हो गए.

कांग्रेस पार्टी की जीत में निभाई थी अहम भूमिका

सिंहदेव राज्य के उन कांग्रेस नेताओं में हैं जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में प्रमुख भूमिका निभाई थी. 17 दिसंबर 2018 को उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही मंत्री पद की शपथ ली. मुख्यमंत्री ने दो मंत्रियों टीएस सिंहदेव एवं ताम्रध्वज साहू के साथ कैबिनेट का गठन किया था. जिसमें किसानों की कर्जमाफी और 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद का अहम फैसला लिया था.

चाचा ने भतीजे को पिलाई थी ऐसी चाय की हो गई मौत, जाने क्यों…

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img