मुख्यमंत्री ने मधुबनी में कुल 25 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

मधुबनी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मधुबनी जिला के सिरसिया-परसाही स्थित पावरग्रिड के मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 8328.82 करोड़ रुपए लागत की कुल 25 योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 81.74 करोड़ रुपए की लागत से कुल नौ विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं 8247.08 करोड़ रुपए की लागत की 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के विकास के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 7832.29 करोड़ रुपए की लागत की महत्वपूर्ण पश्चिम कोसी नहर परियोजना के विस्तारीकरण, नवीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्य (पार्ट ए) का शिलान्यास किया। इसके निर्माण से मधुबनी जिला के 20 प्रखंडों और दरभंगा जिला के 16 प्रखंडों के किसान लाभान्वित होंगे। इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

DIARCH Group 22Scope News

मुख्यमंत्री ने उपस्थित पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका सहित अन्य लाभुकों के साथ किया संवाद

मुख्यमंत्री ने सिरसिया-परसाही स्थित पावर ग्रिड के मैदान में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका सहित अन्य लाभुकों के साथ संवाद किया। वहां उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं की पेंशन राशि 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए किया गया है। इसके अलावा गृह रक्षकों का दैनिक भत्ता 774 रुपए से बढ़ाकर 1121 रुपए, आंगनबाड़ी सेविका के मानदेय सात हजार रुपए से बढ़ाकर नौ हजार रुपए, आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय चार हजार रुपए से बढ़ाकर 4500 रुपए, विद्यालय रात्री प्रहरी का मानदेय पांच हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए, किसान सलाहकारों का मानदेय 13 हजार रुपए से बढ़ाकर 21 हजार रुपए की गई है। आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी वृद्धि की गई है। इससे हम सभी लोग काफी खुश हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री करने से हमलोगों को बहुत फायदा हो रहा है। इससे होने वाली बचत राशि का उपयोग हमलोग अन्य विकास कार्यों में कर रहे हैं।

CM Madhubani 2 22Scope News

जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को उनके लिए किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया

जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को उनके लिए किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से कहा कि आप सभी लोग लोग बहुत अच्छा काम कर रही हैं। इसी प्रकार पूरी बुलंदी के साथ काम करते रहिए और आगे बढिये। सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से कहा कि आप लोग अच्छे से मिल-जुलकर रहें तथा बिहार को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण भी किया।

यह भी देखें :

CM नीतीश के साथ कई मंत्री के अलावा कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, राज्यसभा सांसद सह जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, सांसद रामप्रीत मंडल, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त कौशल किशोर, दरभंगा प्रक्षेत्र की पुलिस उप महानिरीक्षक स्वपना गौतम मेश्राम, मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा, मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, लाभार्थीगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में आमलोग मौजूद थे।

CM Madhubani 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने दरभंगा में कुल 97 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास, लाभुकों से किया संवाद

अमर कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...